******फ़िज़ूल ग़ज़ल **** पास आते हो तो क्यों वक़्त सिमट जाता है क्यों अकेले में मेरा दिल ये गुनगुनाता है। है मुहब्बत का अजब ढंग निराला कैसा कोई आँखों से ही बस दिल में उतर जाता है। झूठ को भी वो बयाँ सच की तरह कर जाए सोचता हूँ उसे कैसे ये हुनर आता है। खूबियाँ कुछ तो रही होंगी मेरे भीतर भी एब मेरा ही भला सबको क्यों दिख जाता है। क़त्ल करता है हुनर से वो सितमगर साकी और इल्ज़ाम मेरे सर पे लगा जाता है। **** डॉ.राजीव जोशी बागेश्वर।
Popular posts from this blog
फ़िज़ूल ग़ज़ल 1
फ़िज़ूल ग़ज़ल ********** बच्चे घरों के' जब बड़े जवान हो गए तब से बुजुर्ग अपने बेजुबान हो गए कुदरत को छेड़ कर हमें यूँ क्या मिले भला खुद ही तबाह होने का सामान हो गए देखो सियासतों का रंग क्या गज़ब हुआ जितने भी' थे' शैतान, वो शुल्तान हो गए यूँ तो किसी भी हुक़्मराँ पे है यकीं नहीं अच्छे दिनों की बात पे क़ुर्बान हो गए कहते थे' दिखावा जिन्हें मेरी गली के लोग मेरे उसूल ही मेरी पहचान बन गए कुछ भी नहीं कहा है मगर देख भर लिया खुद ही की' नज़र में वो पशेमान हो गए जब से तुम्हारा साथ मुझे मिल गया सनम ज़िन्दगी के रास्ते आसान हो गए। डॉ0 राजीव जोशी बागेश्वर
फ़िज़ूल ग़ज़ल ******* वक़्त बदले तो रिश्ते बदल जाते हैं ख्वाहिशें बढ़ी तो अपने बदल जाते हैं जरूरत के मुताबिक कहाँ सभी को मिलता है ज़मीं कम पड़े तो नक्शे बदल जाते हैं कल तक जो मन्दिर का था, आज मस्ज़िद का हो गया सियासत है ये साहब, यहाँ मुद्दे बदल जाते हैं दूसरों पे थी तो खूब आदर्श था जुबाँ पर बात अपने पे आये तो चश्मे बदल जाते हैं किरदारों को तो हमने खूब बदलते देखा है यहाँ जरूरत के मुताबिक मगर किस्से बदल जाते हैं ख्वाबों, खयालों से ज़िन्दगी नहीं चलती हुज़ूर आफ़त सर पर आए तो ज़ज़्बे बदल जाते हैं। ****** डॉ.राजीव जोशी बागेश्वर


वाह बधाई
ReplyDelete